उत्तराखंड में जनवरी में बढ़ते तापमान को लेकर वैज्ञानिकों के साथ लोग भी हैं हैरान नहीं है अच्छे संकेत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा दिन भर चटक धूप खिलने के कारण गर्मी बनी रहेगी जबकि सुबह और शाम के वक्त ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसका असर पहाड़ से लेकर मैदान तक दिखाई देगा। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। शुष्क मौसम होने के कारण जनवरी के महीने में ठंड का एहसास कम हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक की बिटिया ने की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस।

दिन के समय चटक धूप जहां ठंड से राहत दे रही है तो वहीं रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम में आए इस बदलाव से लोग हैरान हैं आखिर जनवरी के महीने में किस तरह से गर्मी होने लगी है। तापमान इतना बढ़ गया है कि दिन के समय लोग धूप में बैठने से भी बच रहे हैं।
वहीं सर्दियों में बारिश की कमी और सामान्य से अधिक तापमान को मौसम विशेषज्ञ भी जलवायु परिवर्तन का संकेत मान रहे हैं। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में बारिश की कमी एक गंभीर समस्या बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस गांव में लगी भीषण आग कई घर आए भीषण आग की चपेट में।

सर्दी की बारिश में कमी का असर जल संसाधनों और कृषि पर भी पढ़ने की संभावना है। पिछले दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज कुछ हद तक बदला था और तापमान में हल्की गिरावट आई थी जिसके बाद ठंड भी बढ़ गई थी। अब पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। देहरादून सहित सभी जिलों में चटक धूप खिल रही है जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ती थी परन्तु इस बार वह गायब है और अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में फिलहाल मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *