गौचर/ लम्बे समय से गौचर में ब्यापार कर रहे किशन सक्सेना उर्फ बबलू का 58 साल में निधन हो गया है नगर पालिका गौचर में कई वर्षों से व्यापार कर रहे थे। उनके निधन पर व्यापार संघ सहित क्षेत्र वासियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया उनकी उम्र 58 साल के आसपास थी नगर पालिका गौचर में न्यू अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट नाम से होटल चलाते थे।
वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।उनका उपचार जौलीग्रांट अस्पताल में चल रहा था। जहां उन्होंने सोमवार सुबह साढ़े चार बजे अंतिम सांस ली तत्पश्चात उनको अपने मूल निवास ऋषिकेश लाया गया और तीन बजे लगभग उनके पैतृक घाट ऋषिकेश पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है उनके निधन पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल नगरपालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, सुनील पंवार, अनिल नेगी,
भुपिन्दर बिष्ट, दिनेश बिष्ट, अंकित डिमरी, कैलाश केड़ियाल, भूपेंद्र सिंह नेगी,भरत चौधरी, सुनील लिगवाल, आनंद सिंह बिष्ट, गजेंद्र नयाल,बिरेन्द्र नेगी, अवनीष चौधरी, कुलदीप सिंह चौधरी, आदि लोगों ने शोक दुःख व्यक्त किया इस अवसर पर ब्यापारियों ने मंगलवार को सुबह नौ बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।