


उत्तराखंड काडर के पूर्व आई०ए०एस शत्रुघ्न सिंह को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अब मुख्य मिडिया सलाहकार नियुक्त किया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। शत्रुघ्न सिंह साल 2016 में प्रदेश के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किए गए थे। इस पद पर उनका कार्यकाल अभी बचा हुआ था लेकिन सीएम तीरथ से मुलाकात के बाद मंगलवार को उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। तभी से उनको बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं भी शुरू हो गईं थीं। शत्रुघ्न सिंह प्रधानमंत्री कार्यालय व कैबिनेट सचिवालय में काम करने का लंबा अनुभव रखते हैं। सिंह 1983 बैच के आईएएस हैं।
खंडूरी सरकार में भी प्रमुख सचिव रहे तथा उत्तराखंड की नौकरशाही की भी उनकी अच्छी समझ रखतें है। क्योंकि वह मुख्यमंत्री रहते हुए बीसी खंडूड़ी के प्रमुख सचिव रह चुके है। प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री कार्यालय के संचालन का उन्हें लंबा अनुभव है।








