


NEWS 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-
द ग्लोबल हियूमन राइट्स फाउंडेशन द्वारा देश विदेश से 50 सामाजिक हस्तियो को उनके द्वारा किये जा रहे उच्च सामाजिक कार्य के लिये राष्ट्रीय समाज सेवा रतन 2021 से सम्मानित किया गया जिसमे उत्तराखंड राज्य से श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट को उनके द्वारा किये जा रहे सतत सामाजिक कार्य के लिये राष्ट्रीय समाज सेवा रतन 2021 से सम्मानित किया गया।
नरेन्द्र सिंह बिष्ट लंबे समय से सामाजिक कायो से जुडे है वर्तमान मे नरेन्द्र सिंह बिष्ट आरोही संस्था मे कार्यरत है. उनकी इस सफलता पर आरोही संस्था के साथ चिया संस्था द्वारा भी हर्ष व्यक्त करते हुवे उजवल भविष्य की कामना की। नरेन्द्र सिंह बिष्ट संजॉय घोष मीडिया अवॉर्ड 2019, उत्कृष्ट मानव पुरस्कार 2020, सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अवॉर्ड 2021 से भी सम्मानित हो चुके है।
नरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा दोनो संस्था के साथ साथ उन सभी पर्वतीय समुदाय का धन्यवाद व्यक्त किया जिनके अथक विश्वास व सहयोग से उन्हे ये मुकाम हासिल हो पाये है।








