


NEWS 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-
नैनीताल में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला व उसकी बेटी की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला कोविड संक्रमित होने से घर पर ही होम आइसोलेट थी। जबकि बेटी का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी मे चल रहा था।
चीना हाउस निकट शेरवानी लॉज मल्लीताल निवासी नन्दी साह (94) वर्ष पत्नी स्व0 गजेंद्र लाल साह पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ्य थी। उन्होंने कोरोना जांच करवाई तो वह पॉजिटिव पाई गई जिसके बाद से वह घर पर ही होम आइसोलेट थी। बीते देर रात्रि उनका निधन हो गया।
उनकी पुत्री भी कोरोना पॉजिटिव थी उनको इलाज के लिये सुशीला तिवारी हल्द्वानी में भर्ती किया गया था। बीते देर रात्रि उनका भी निधन हो गया। एक साथ मां व बेटी के निधन से उनका परिवार सदमे में है। स्व0 नन्दी साह के बड़े पुत्र सज्जन साह का भी सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में इलाज चल रहा है।








