


NEWS 13 प्रतिनिधि देहरादून:-
राजय में इस बार मानसून 24 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। हर वर्ष मानसून सामान्यतह 1 जून को केरल के रास्ते भारत में आता है। इसके बाद केरल से उत्तराखंड में पहुंचने में उसे 20 दिन का समय लगता है। और लगभग 21 जून के आसपास ही उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत होती है इस बार मौसम विभाग द्वारा मानसून के 3 दिन देरी की भविष्यवाणी की गई है। लिहाजा उत्तराखंड में 24 जून के आसपास मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून की आगे बढ़ने की रफ्तार बीच में कम ज्यादा हो सकती है।



