माणा हिमस्खलन में फंसे मजदूरों के लिए रेस्क्यू जारी, अभी तक 16 मजदूरों को निकाला गया सुरक्षित।

न्यूज 13 प्रतिनिधि चमोली:-

चमोली/ शुक्रवार को तहसील जोशीमठ अन्तर्गत माणा के निकट बीआरओ कैंप के समीप बीआरओ के मज़दूर कार्य कर रहे थे। इस दौरान हिमस्खन होने के कारण 57 मजदूर इसमें फंस गए। जिसमें से 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है। शेष मजदूरों को निकालने के लिए खोजबीन जारी है।

ALSO READ 👉 : लगातार हो रही बारिश के चलते हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद।

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हरसंभव सहायता दिए जाने एवं हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि इस घटना के कारण माणा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो अथवा इस घटना से संबंधित किसी प्रकार की कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हो, वह मोबाइल नम्बर 8218867005,9058441404, दूरभाष न0 0135 2664315 व टोल फ्री न0 1070 पर सम्पर्क कर सकते हैं। ये नम्बर उत्तराखण्ड राज्य आपदा परिचालन केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *