देह व्यापार के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रपुर:-

रुद्रपुर/ एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने खटीमा/झनकईया क्षेत्र में संचालित एक अंतर्राज्यीय अनैतिक देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 14 अक्टूबर की रात को होटल शगुन मंडप में छापा मारा, जहां से चार पुरुष और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में देह व्यापार से जुड़ी कई आपत्तिजनक सामग्रियों को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना राजकुमार उर्फ राजा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से महिलाओं को बुलाकर उन्हें इस अवैध व्यापार में धकेल रहा था। यह गिरोह बड़े पैमाने पर महिलाओं का शोषण कर रहा था, जिनमें से कई महिलाएं विभिन्न राज्यों से लाई गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉 : मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में अचानक मारा छापा अधिकारियों में मचा हड़कंप।

इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने झनकईया थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी राजकुमार उर्फ राजा लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में लिप्त था और अलग-अलग शहरों से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक कार्यों के लिए इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस की छापेमारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, और स्थानीय लोग इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस टीम की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के लिए सराहना की है और कहा है कि अवैध कृत्यों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस की विभिन्न टीमें अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई हैं, ताकि इस तरह के अवैध धंधों का पूरी तरह से खात्मा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *