उतराखंड में यहां डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पल्टी बस मचीं चीख पुकार, 25 यात्री थे बस में सवार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल

टिहरी/ यहां गुरुवार दोपहर एक यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जबकि लगभग 11 लोगों को चोट आई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, सेल्फी लेने के शौक ने महिला की लेली जान, पति भी हुआ घायल।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर लगभग दो बजे की है।
हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही टीजीएमओ की बस (यूके 10 पी
ए 0059) उनियाल गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क
किनारे बने डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। घटना
के वक्त बस को चालक गब्बर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी
फकोट आगरा खाल चला रहा था। परिचालक लाखन सिंह पुत्र
राय सिंह निवासी ग्राम मखलोगी चंबा टिहरी गढ़वाल ने बताया
कि घटना के वक्त बस में 25 सवारी सवार थी जिनमें से एक
महिला कुमारी सिंकी उम्र 43 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी सिविल लाइन्  प्रेम नगर थाना कैलाश चौक लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गई। 11 लोगों को हल्की चोट आई। बाकी लोग सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉 मौसम विभाग की उतराखंड के लिए बड़ी चेतावनी, इन जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार।

घायलों में सुधीर गुप्ता उम्र 32 वर्ष पुत्र काशीनाथ गुप्ता निवासी ग्राम दीघा एरोली नई मुंबई, बृजपाल सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र चतर सिंह निवासी, ग्राम बनचोरा उत्तरकाशी, रोहित शुक्ला उम्र 32 वर्ष पुत्र कृपा शंकर शुक्ला निवासी घनसोली नई मुंबई, लक्ष्मी देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी अनिल कुमार निवासी ग्राम इसरियाखाल कीर्ति नगर जनपद टिहरी गढ़वाल, मनवीर रावत उम्र 21 वर्ष पुत्र भीम सिंह रावत निवासी कुंमराडा चिन्याली सौड़ उत्तरकाशी, बौना देवी उम्र 63 वर्ष पत्नी कृष्ण लाल निवासी न्यू टैगोर नगर थाना जगतपुरी लुधियाना, गजेंद्र सिंह उम्र 43 वर्ष पुत्र चतर सिंह निवासी बारसू थाना मनेरी उत्तरकाशी,

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी जिले के श्रीनगर में सरकारी अस्पताल में तथाकथित डॉक्टर ने जांच के बहाने शौचालय में ले जाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास।

अमरनाथ शर्मा उम्र 58 वर्ष पुत्र स्वर्गीय उमाकांत शर्मा निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया, सुनील गुसाईं उम्र 38 वर्ष पुत्र जगत सिंह निवासी धनपुर पोस्ट मानपुर उत्तरकाशी, राम आशीष पासवान उम्र 40 वर्ष पुत्र श्रीचंद पासवान निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया उत्तर प्रदेश, सुनील असवाल उम्र 40 वर्ष पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी पुरोला उत्तरकाशी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *