पिथौरागढ़/ उत्तराखंड में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है घटना पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट की है आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उसके खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
थाना गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से स्कूल गई और घर नहीं पहुंची। हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में गठित थाना पुलिस की टीम को दो घंटे बाद गुमशुदा गांव के पास जंगल में मिली। इस बीच बालिका ने बताया कि पवन कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 137 (2)/87/65 (1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में हेड कांस्टेबल दीपक धौनी, कांस्टेबल रवि कुमार, मनीष चंद्र, कमल तुलेरा मौजूद रहे