सर्वोदयी नेत्री देवकी कुंजवाल पंचतत्व में विलीन सैकड़ो लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ प्रख्यात सर्वोदयी नेत्री स्वर्गीय केदार सिंह कुंजवाल की धर्मपत्नी देवकी कुंजवाल (88) की आज गुरुवार को जागेश्वर धाम में अंत्येष्टि की गई उनकी चिता को मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश कुंजवाल व उनके देवर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दी अम्मा जी के नाम से पहचाने जाने वाली देवकी कुंजवाल की शव यात्रा में उनके निवास केदार परिसर चौखुरी जैंती से प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होकर 12:00 बजे जागेश्वर धाम पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जिलाधिकारी ने रिवर ड्रेजिंग कार्यो की समीक्षा करते हुए चिन्हित रिवर ड्रेजिंग कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ करने के दिए निर्देश।

यहां उनकी अंत्येष्टि की गई उनके शव यात्रा में जागेश्वर के भाजपा विधायक मोहन सिंह महरा अल्मोड़ा के कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ,पूर्व विधायक ललित पासवान वरिष्ठ साहित्यकार व कवि गोपालदास भट्ट ,देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ,महेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बोरा ,सलाम समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत, रमेश जोशी ,भाजपा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व शिक्षक नेता राजेंद्र बोरा, देव सिंह बिष्ट पूर्व तहसीलदार लोकमणी भट्ट

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां महाशिवरात्रि पर में ठंडाई पीने से बिगड़ी दो दर्जन से अधिक लोगों की तबियत ठंडाई में अधिक मिलाई थी भांग।

कांग्रेस जिलाध्याक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व अध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर निगम अल्मोड़ा के पार्षद हेमचंद तिवारी दीवान सिंह बोरा सहित क्षेत्र के सैकड़ो प्रधानों पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *