उत्तराखंड में कैसे रहेगा आज मौसम पढ़िए आईएमडी का पुर्वानुमान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में शनिवार को अचानक मौसम का रुख बदलने से मौसम सुहावना हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश देवीधुरा में 6.0 मिमी, देवाल में 2.0 मिमी, शीतलाखेत , मटेला, चौबटिया, रानीखेत सहित तमाम इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में अचानक बदला मौसम इन 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 23 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आज के मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज रविवार 23 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 भतरौजखान पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटना में 6 घायलों को तत्परता से रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल, जिससे ससमय मिल पाया उपचार।

उन्होंने बताया आने वाले तीन-चार दिन राज्य के मौसम में कोई बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत में सड़क निर्माण में किया जा रहा था घटिया सामग्री का इस्तेमाल संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया स्थलीय निरीक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश।

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 सेल्सियस दर्ज किया गया पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *