धौलछीना में हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग मनाई गई होली।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-

अल्मोड़ा/  रंगों का पर्व होली का त्यौहार बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे उत्साह के साथ शांतिपूर्वक ढंग से मनाया गया। छलड़ी पर लोगों ने घर-घर जाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों और महिलाओं में छरड़ी को लेकर विशेष उत्साह दिखा।

यह भी पढ़ें  : 👉 चमोली, कार समाई 200 मीटर गहरी खाई में एक की मौत 2 गम्भीर रूप से घायल।

ढोल मंजीरा के साथ पहुंची होली आर्यों की टोलियां ने घर-घर जाकर होली गीतों की शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। होली गीतों पर जमकर डांस भी हुआ। महिलाओं और बच्चों में होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने जमकर होली खेली। पूरे थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई होली। धौलछीना में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होली कार्यक्रम में पुलिस के जवानों तथा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने भी शिरकत की और ग्रामीणों व व्यापारियों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें :  👉 बागेश्वर जिले के बहुली के जंगलों में लगी भीषण आग, बहुत भारी मात्रा में हुआ वन सम्पदा का नुक़सान।

इसके पश्चात होल्यारों ने आज की होरी नौ गै छै फागुन ऊनो के गै छै होली गाकर होली को विदाई दी। शाम के समय होली का भंडारा आयोजित किया गया जिसमें बच्चों महिलाओं तथा ग्रामीणों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *