उत्तराखंड में यहां महाशिवरात्रि पर में ठंडाई पीने से बिगड़ी दो दर्जन से अधिक लोगों की तबियत ठंडाई में अधिक मिलाई थी भांग।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

कोटद्वार/ महाशिवरात्रि पर्व पर दूधिया ठंडाई पीने से 24 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। मामला कोटद्वार से सामने आया है जहां महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों को ठंडाई पिलाई गई थी एक-एक कर पीड़ितों को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना।

यह भी पढ़ें 👉 श्रीनगर में गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो छात्रों डुबकर हुई दर्दनाक मौत एक को बचाया गया।

बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व था। शिवालयों में जलाभिषेक के साथ साथ पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन के साथ ही विशेष आयोजन किए जा रहे थे। कुछ जगहों पर प्रसाद रूप में ठंडाई का वितरण किया जा रहा था। ठंडाई में भांग का अधिक सेवन कर लेने से कुछ शिवभक्तों एवं आम लोगों की हालत बिगड़ गई। अलग-अलग जगहों से परिजन भांग पीड़ितों को एक-एक कर राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ पीड़ित बेसुध थे जबकि कुछ पीड़ित बेचैनी महसूस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 हमेशा विवादों में रहने वाले पूर्व विधायक प्रणव सिंह पर हरिद्वार जिला अस्पताल के महिला स्टाफ ने लगाएं गंभीर आरोप।

उल्टी, जी-मचलाना, पेट में दर्द आदि दिक्कतें हो रही थी महाशिवरात्रि पर्व के चलते बुधवार को अस्पताल बंद था। केवल इमरजेंसी वार्ड खुला था। सामान्य रूप से पहुंचने वाले मरीजों के बीच बार-बार भांग पीड़ितों के पहुंचने से खासी भीड़भाड़ रही। डॉ. इमरान ने पीड़ितों को प्राथमिक उपचार देकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। एक-एक कर सभी बेड भांग पीड़ितों से भर गए। वहीं हाथ में लगी चोट का इलाज कराने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भांग पीड़ितों की जानकारी होने पर उनके परिजनों से हाल जाना और चिकित्सक से बेहतर उपचार देने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *