उतराखंड में यहां देह व्यापार करने वाली फरार चल रही महिला को, पुलिस ने किया गिरफतार, हिमाचल प्रदेश में रह रही थी नाम बदलकर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ पुलिस ने देह व्यापार के मामले में फरार चल रही इनामी महिला को गिरफ्तार कर लिया है महिला को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है महिला अपना नाम बदलकर हिमाचल प्रदेश में रह रही थी। क्योंकि काफी वक्त के बाद वह अपने वकील से मिलने हल्द्वानी आई थी।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, काँग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जबरन पुलिस टीम भेजने पर काँग्रेस कार्यकर्ताओं का चढा़ पारा।

जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेली की रहने वाली महिला वर्ष 2008 में देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई थी जेल से छूटने के बाद महिला

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून, इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज़्म अवॉर्ड 2023 में उत्तराखंड रहा शीर्ष पर।

रुद्रपुर अपने मकान जो कि किराए का था उसको छोड़ कर फरार हो गई। जिसने उसने अपना नाम बदलकर एक व्यक्ति से शादी कर ली और वह हिमाचल प्रदेश में रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा की सीवर लाइन एवं एस.टी.पी.योजना के निर्माण में हो रही लापरवाही के सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही करे सरकार-कर्नाटक।

जिस पर पुलिस ने 20 हजार का ईनाम घोषित किया था और
उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी। महिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश में अपना नाम बदल कर रही थी जो कि कल हल्द्वानी अपने वकील से मिलने आई थी जिसे
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *