उतराखंड में यहां भाजपा के घोटाले बाज नेता को लगा एक और झटका, ग्राम प्रधान के अधिकार किए गए सीज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ जेई-एई परीक्षा भर्ती घोटाले में फंसे भाजपा मंगलौर ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष व मोहम्मदपुर जट के ग्राम प्रधान संजय धारीवाल को एक और झटका लगा है। गांव में नहीं मिलने के कारण प्रधान के अधिकारो को सीज कर दिया गया है। साथ ही उप प्रधान को अब अधिकार दे दिए हैं अब वहीं गांव की बागडोर संभालेंगे।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड शासन ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 92 डॉक्टरो की सेवाएं की समाप्त।

परीक्षा भर्ती घोटाले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल का नाम आने के बाद भाजपा ने उससे पल्ला झाड़ लिया था। 23 जनवरी को उससे त्यागपत्र ले लिया गया। बाद में 25 जनवरी को उसे भाजपा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। संजय धारीवाल गांव का प्रधान भी था। इसी बीच पुलिस की ओर से उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, भारत-चीन सीमा पर सेना का वाहन गिरा 400 मीटर गहरी खाई में, सेना के एक जवान की मौत

साथ ही पिछले दिनों पुलिस की ओर से उसके घर पर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस भी चस्पा किया गया था। इस बीच गांव में मुनादी भी कराई गई थी। जनवरी एवं फरवरी माह में शासन की ओर से राज्य वित्त एवं 15 वें वित्त की किश्त भेजी गई थी। गांव के खाते में 15 लाख रुपये का बजट विकास कार्यों के लिए आया है। कुछ विकास कार्यों का बजट तो 31 मार्च तक ही है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, रुढ़िवादी परम्परा को तोडते हुए, 3 बेटियों ने अपने पिता को दी मुखाग्नि।

उसके बाद यह बजट लैप्स हो जाएगा। लेकिन संजय धारीवाल गांव छोड़कर फरार है। ऐसे में विकास कार्य नहीं हो पा रहे है। जिसके चलते अब जिला प्रशासन ने उसके अधिकार ही सीज कर दिये है। एडीओ पंचायत नारसन धर्मपाल तेजवान ने बताया कि अब उप प्रधान पुष्पेन्द्र को गांव की बागडोर सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *