नौएडा/ पत्नी के अवैध संबंधों को देख पति का खून खौल उठा और पत्नी की हत्या कर दी मामला नोएडा का है जहां नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में पति ने ही अपनी पत्नी की अवैध संबंधों के शक में गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान विसनपुर मानपुर थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ के चुन्नीलाल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले के लिए हिमस्खलन की चेतावनी ऑरेंज अलर्ट जारी।
आरोपित ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि उसकी पत्नी के उसके गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। कई बार मना करने के बावजूद भी वह नहीं मानी। परेशान होकर शनिवार को पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपित नौकरी का बहाना बनाकर बाहर चला गया था।
शुक्रवार की रात दोनों के बीच इस बात पर झगड़ा हो गया था। इसी बीच आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और नौकरी के बहाने बाहर चला गया। सुबह घर लौटने के बाद उसने पुलिस और रिश्तेदारों को गुमराह करने के लिए खुद ही पुलिस को मामले की सूचना दी। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी ने ही शनिवार की सुबह 112 नंबर डायल करके सूचना दी थी। घटनाक्रम की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया है।