हरियाणा कांग्रेस की महिला नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या सूटकेस में मिला शव सूटकेस के जरिए ही पुलिस पहुंच सकती है हत्यारे तक।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

हरियाणा/ यहां कांग्रेस की युवा महिला नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या के बाद हड़कंप मचा हुआ है। उसकी लाश शनिवार को सांपला बस स्टैंड पर सूटकेस से बरामद की गई है। हालांकि पुलिस को अभी तक इस हत्या के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा हिमानी अपनी किसी सहेली की शादी में गई और उसके हाथ में मेहंदी लगी हुई थी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद से पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे सांपला बस अड्डे के समीप सड़क किनारे एक नीले रंग का सूटकेस पड़ा था। राहगीर ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉 धर्म नगरी हुई शर्मशार 8 वर्ष की मासूम के साथ किया दुष्कर्म मासूम अस्पताल में भर्ती हालत नाज़ुक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस को खोलकर देखा तो उसने एक महिला की लाश मिली। खबरों की मानें तो महिला का चेहरा नीला पड़ा हुआ था और होंठों पर भी खून लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की तो कुछ ही घंटों बाद महिला के शव की पहचान कांग्रेस की युवा नेता हिमानी नरवाल के रूप में हुई। पुलिस को शक है कि हिमानी को पहले काफी क्रूरता से पीटा गया और इसके बाद उसका गला चुन्री से घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद रात के अंधेरे में ही सूटकेस को सुनसान एरिया में डाला गया। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी हिमानी नरवाल

हिमानी नरवाल उस वक्त काफी चर्चा में रही थीं जब वह साल 2023 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुई थीं। इस यात्रा की उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉 पासपोर्ट बनाने के लिए सरकार ने इस दस्तावेज़ को किया जरुरी पढ़ें यह ख़ास खबर।

इसके अलावा हिमानी राज्य की राजनीति और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं।

28 फरवरी को सोशल मीडिया पर डाली थी तस्वीर

हिमानी नरवाल सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी तमाम जानकारी अपनी फैंस को देती रहती थी। 14 फरवरी को ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था और 24 फरवरी को वह अपनी मां के साथ घूमने प्रयागराज गई थी। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। वहीं उन्होंने आखिरी पोस्ट 28 फरवरी को किया था जिसमें वह अपनी सहेली के साथ नजर आ रही है। हिमानी रोहतक में अपनी दोस्त के यहां शादी में आई थी और फिर 1 मार्च को उनका शव सांपला बस स्टैंड के सूटकेस से बरामद हुआ है।

इन एंगलो पर पुलिस कर रही मामले की जांच

1- हिमानी का फोन कहां है और उसके फोन की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
2- हिमानी ने आखिरी बार फोन से किससे बात की थी और यह बात कितनी देर तक हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉 खानपुर विधायक के कार्यालय में फायरिंग मामले में एसएसपी ने लिया एक्सन एक दरोगा सस्पेंड एक लाईन हाजिर अधिकारियों के साथ एसएसपी ने की बैठक।

3- हिमानी का सबसे करीब कौन था। जिससे वह अपनी हर बात शेयर किया करती थी।

4- क्या हिमानी नरवाल का किसी से झगड़ा चल रहा था।

5- जिस दोस्त की शादी में हिमानी गई थी उसे वहां कौन मिला था।
6- जिस दोस्त की शादी में हिमानी गई थी उसे वहां कौन मिला था।

7- सूटकेस से आरोपी तक पहुंच सकती है पुलिस

खबरों की मानें तो जिस सूटकेस से हिमानी की लाश मिली है उसी सूटकेस के जरिए पुलिस हिमानी के हत्यारे तक पहुंच सकती है। पुलिस अभी जांच कर रही है कि यह सूटकेस कहां से खरीदा गया था किसने इसे फेंका सूटकेस पर फिंगर प्रिंट किसके है इस सब की जांच अभी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *