घुश्मेश्वर महिला समिति ने धूमधाम से मनाया हरेला कार्यक्रम ।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ घुश्मेश्वर महिला समिति अल्मोड़ा ने नन्दा देवी मन्दिर में वृहद हरेला पर्व मनाया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं हरेला लेकर नन्दा देवी मन्दिर पहुंची। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समिति की अध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि हरेला कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत पुलिस की संयुक्त टीम ने पिकप से 60 टिन अवैध लीसा किया बरामद, 01 तस्कर गिरफ्तार।

उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में आज बेहद आवश्यक हो गया है कि हमारी पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, ने संबोधित करते हुए कहा संस्था के प्रयासों की सराहना की तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में और भव्य कार्यक्रम करने का आह्वान किया समिति की प्रीति बिष्ट ने कहा हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक है और हमें इसी सन्देश के साथ पर्यावरण को हरा भरा रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉 यहां करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत।

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली पीढ़ी अपने पर्वों को जान सकेगी। हरेला कार्यक्रम में जन शिक्षण महिला समिति, सरकार की आली महिला समिति, कोकिला महिला समिति, विमला तिवारी एवं हीरा कनवाल की सांस्कृतिक टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपने घर में उगाए गये हरेले के साथ नन्दा देवी मन्दिर में हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कुमाऊंनी गीतों के माध्यम से सबका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिलाओं ने कहा कि इस हरेला कार्यक्रम को मनाने के पीछे हमारी पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देना, पर्यावरण की सुरक्षा देना है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां मकान में आग लगने से महिला की मौत।

सैकड़ों महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में अपना प्रतिभाग किया। यहाँ कार्यक्रम में कमला पांडे, मुन्नी पंत, रेखा रौतेला, ज्योति जोशी, हेमा तिवारी, तारा तिवारी, धीरा तिवारी, अनीता कन्नौजिया, माधवी बिष्ट, राधा तिवारी, सपना, दीपा बिष्ट, पुष्पा पांडे, पुष्पा मेर, प्रेमा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, नीता उप्रेती, लता पांडे, ज्योति तिवारी, सी एल वर्मा, प्रमोद रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *