गरमपानी, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया, वरिष्ठ पत्रकार व संपादक धर्मानंद खोलिया को अध्यक्ष व उत्तर उजाला के उप संपादक ईश्वरी दत्त भट्ट को जिला महासचिव चुना गया है।
गरमपानी, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया, वरिष्ठ पत्रकार व संपादक धर्मानंद खोलिया को अध्यक्ष व उत्तर उजाला के उप संपादक ईश्वरी दत्त भट्ट को जिला महासचिव चुना गया है।
खैरना/ के भुजान स्थित एक बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पांडे, प्रदेश सचिव गोपाल दत्त गुरुरानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष दया जोशी, निवर्तमान महासचिव पूरन रूवाली अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष दरमान सिंह रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष शशि शर्मा के अलावा नैनीताल जनपद के सदस्य मौजूद रहे।
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद नैनीताल जनपद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक धर्मानंद खोलिया को नैनीताल जनपद के जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
वही उत्तर उजाला के उप संपादक ईश्वरी दत्त भट्ट को जिला महासचिव, सुरेश चंद उपाध्याय, अरशद अली को सचिव, शंकर फुलारा व मनोज जोशी को उपाध्यक्ष, मोहन सिंह कार्की को संरक्षक, दान सिंह लोधियाल प्रचार मंत्री, हेमचंद लोहनी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
साथ ही बैठक में तय किया गया कि अगली बैठक में शेष कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही महानगर हल्द्वानी एवं लालकुआं नगर इकाई की कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। शीघ्र ही यहां पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।