नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट से गणेश उपाध्याय ने ठोकी ताल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

 हल्द्वानी/ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डा. गणेश उपाध्याय ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को नैनीताल – ऊधमसिंह नगर से सांसद का चुनाव लड़ने का अपना दावा पेश किया है। डा. गणेश उपाध्याय ने कहा कि पिछले चालीस साल से वे कांग्रेस से जुड़े हैं और पहली निवार्चित उत्तराखंड सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के सलाहकार भी रह चुके हैं। डा. गणेश उपाध्याय ने दावा किया है कि वे नैनीताल और उधम सिंह नगर की सभी चौदह विधानसभा सीटों पर हर घर से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार, 12 वर्षों से एक ही स्थान पर कुंडली मारे बैठे हैं भ्रष्ट अधिकारी।

और यहां की समस्याओं के निस्तारण के लिए लोकसभा में दमदार तरीके से सवाल उठाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि यदि कांग्रेस ने टिकट दिया तो उन्हें छात्र नेताओं के साथ ही व्यापारियों, इंजीनियर और किसानों, राज्य आंदोलनकारियों का भारी समर्थन मिलेगा। डॉ० गणेश उपाध्याय ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी माता सोनिया गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी बोलने वाले असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय ऊधम सिंह नगर में परिवाद दाखिल कर मुकदमा दाखिल किया हुआ हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में अब हुई बिग कैट फैमली के सदस्य की एंट्री एक व्यक्ति को किया घायल।
गणेश उपाध्याय ने कहा कि वे मैकेनिकल इंजीनियर रहे हैं। इसके बाद वे छात्र राजनीति में आए और अविभाजित यूपी के दौर से अब तक कांग्रेस के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में नैनीताल – उधम सिंह नगर की जनता केवल ठगी गई है। सिडकुल पन्तनगर से तमाम कम्पनियां पलायन कर चुकी हैं। छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए केन्द्रीय व्यवसायिक शिक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना लोकसभा क्षेत्र में की जानी चाहिए जिससे व्यवसायिक पाठ्यक्रमों द्वारा रोजगारपरक शिक्षा से छात्र लाभान्वित हो पाए। किसानों की उपज का अभी भी सहीं दाम नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी चरम पर है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां सुबह-सुबह दो बसों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में 7 यात्री गम्भीर घायल।

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बड़े स्तर पर नीतिगत निर्णय नहीं लिए गए हैं। राज्य के युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर धोखा किया जा रहा है। उन्होंने यह दावा किया कि सबसे कम नौकरियां भाजपा के शासन काल में निकली हैं। राज्य में 93 हजार पद खाली हैं। इनमें उपनल के पद हटा दें तो 70 हजार पदों पर युवाओं को भर्ती का इंतजार है। आईडीपीएल और एचएमटी पर ताले डाल दिए गए हैं। उत्तराखंड के युवाओं को जब रोजगार मिलेगा अच्छी शिक्षा मिलेगी तभी पलायन रुकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *