औली में ताजा बर्फबारी, सैलानियों के लिये और सुहाना हुआ मौसम।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली:-

औली/ राज्य का विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में इस सीजन की दूसरी बर्फबारी ने सैलानियों का मन मोह लिया है। तकरीबन आधा फीट ताजा बर्फबारी से औली ने सफेद चादर ओढ़ ली है। देश-विदेश से आए पर्यटक इस नज़ारे का भरपूर आनंद ले रहे हैं। हर साल क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इस बार भी औली में बर्फबारी शुरू होते ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। चेयर कार की सवारी और बर्फीले खेलों का लुत्फ उठाते हुए सैलानी औली की वादियों में खो गए हैं।

यह भी पढ़ें : चौखुटिया, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया विद्यालय का वार्षिकोत्सव मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फबारी से पर्यटन उद्योग को संजीवनी मिली है। होटल और रेस्टोरेंट्स में बुकिंग फुल हो चुकी हैं। वहीं, सैलानी औली की ताजी बर्फबारी और प्राकृतिक खूबसूरती का मजा लेते नजर आ रहे हैं। औली को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है, और यहां की ताजा बर्फबारी ने इसे एक बार फिर से पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *