बेतालघाट विकास खंड के ऊंचाकोट गांव के पूर्व ग्राम प्रधान ने पत्नी संग गटका ज़हर प्रधान की हुई मौत पत्नी की हालत नाज़ुक।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ जिले से एक दुःखद खबर सामने आ आई है यहां बेतालघाट विकास खंड क्षेत्र के ऊंचाकोट के पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार व उनकी पत्नी सुनीता देवी ने जहर गटक लिया जिसके चलते पूर्व ग्राम प्रधान की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों पति – पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से किया गिरफतार।

इस दुःखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 52 वर्षीय विजय कुमार पुत्र हरीश चन्द्र व उनकी पत्नी सुनीता देवी ने रविवार शाम अज्ञात कारणों से जहर खा लिया ।

पत्नी ने देवरानी को फोन पर बताई जहर खाने की बात

जहर गटकने के बाद जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो सुनीता ने इसकी जानकारी फोन पर अपनी देवरानी को दी सुनीता की इस बात को सुनकर उनकी देवरानी के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी अपने पति प्रमोद को दी जिसके बाद प्रमोद ने गांव में रहने वाले होमगार्ड जवान आनंद बल्लभशास्त्री को फोन पर जानकारी देते हुए उनकी मदद करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां ब्लाक प्रमुख को किया गया सस्पेंड पदीय कर्तव्यों का सच्चाई से निर्वहन नहीं करने पर हुई कार्रवाई

जिसके बाद आनंद बल्लभ शास्त्री दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और देखा कि दोनों बेसुध हालत में पड़े हैं। इसी बीच विजय कुमार के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

 अस्पताल पहुंचने से पहले पूर्व प्रधान की हुई मौत

आनन- फानन में दोनों पति पत्नी को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 भवाली में मशरूम प्लांट लगाने के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी कम्पनी के संचालक किसानों के एक करोड़ रुपए लेकर हुए फरार

लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पूर्व प्रधान विजय कुमार ने दम तोड़ दिया। जबकि उनकी पत्नी सुनीता देवी का उपचार हल्द्वानी में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुनीता की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजन सदमे में हैं और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोनों पति – पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *