पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या घर के थे इकलौते चिराग।

NEWS 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-

बड़ी खबर ग्राम छोई से आ रही हैं। यहां पूर्व छात्र संघ नेता ने अपनी जिंदगी को खुद ही समाप्त कर लिया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने फांसी लगा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाविद्यालय के ग्राम छोई निवासी 24 वर्षीय छात्र नेता गौरव फर्त्याल ने कल रात 2 बजे के करीब अपने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वाले गौरव को संयुक्त चिकित्सालय ले कर गए लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। प्रभारी एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। घटना के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। गौरव के निधन से छात्र-छात्राओं में दुुःख की लहर है।

एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि परिजनों ने बताया कि गौरव ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दी है। लेकिन मौत के सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। गौरव फर्त्याल छोई निवासी यशवंत फर्त्याल के इकलौते पुत्र थे। वर्ष 2016 में वे रामनगर महाविद्यालय के एनएसयूआई के छात्रसंघ अध्यक्ष बने। गौरव के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *