अल्मोड़ा, उप परियोजना निदेशक डा. उपाध्याय को मिला जल प्रहरी सम्मान।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

 अल्मोड़ा दन्यां/ जलागम प्रबंधन उप परियोजना निदेशक डा. उपाध्याय को मिला जल प्रहरी सम्मान प्रभाग के उप परियोजना निदेशक डा. एसके उपाध्याय को जल प्रहरी सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। जल संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें नई दिल्ली में प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 विधुत दरों की बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष हुआ हमलावर, उर्जा प्रदेश में बिजली के नाम पर जनता का खून चूस रही है सरकार करन माहरा।
न्यू महाराष्ट्र सदन कस्तूरबा गांधी मार्ग नई दिल्ली में जल संरक्षण, संभरण, संचय एवं जल प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने पर उन्हें जल प्रहरी सम्मान प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले 51 लोगों को पूरे देश में जल प्रहरी सम्मान से विभूषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ के धारचूला में अनियंत्रित होकर कार समाईं खाई में, कार सवार CISF में कार्यरत, लोहाघाट निवासी युवक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

यह सम्मान और पुरस्कार जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया जाता है। डा. एसके उपाध्याय को यह पुरस्कार गजेन्द्र शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार की अध्यक्षता में प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह मेंं भाग्वत कराड़ वित्त राज्य मंत्री, सांसद गोपाल शेट्टी, उन्मेश पटेल, निदेशक ओआरसी वीके आशा, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड वासियों को सरकार ने दिया मंहगाई का झटका 7 रुपए प्रति यूनिट हुए बिजली के दाम।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जल संकट प्रबंधन एवं संरक्षण हेतु पारंपरिक विधियां एवं वैश्विक समाधान नवीन तकनीक सरकारी एवं जन भागीदारी प्रयास विषय पर सेमीनार का भी आयोजन किया गया। सेमीनार में डा. उपाध्याय द्वारा सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *