देहरादून, मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान एसा बना रहेगा उतराखंड में मौसम।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ भले ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री ऊपर बना हुआ है लेकिन दैनिक तापमान में काफी अंतर बना हुआ है। शनिवार को देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच लगभग 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर था। इसके फलस्वरूप राजधानी में तुलनात्मक रूप से गर्म दिन और ठंडी रातें देखी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां आरटीआई कार्यकर्ता की कृषि विभाग के कार्यालय में महिला जमकर की चप्पल से धुनाई।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को पूर्वानुमान लगाया कि आज राज्य के सभी जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है. देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। रविवार को देहरादून में सुबह के वक्त धुंध छाने की संभावना है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतो पर ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी सख्त एसडीएम, डीएफओ सहित कई अधिकारियों का रोका वेतन।

उत्तराखंड का मौसम 27 अक्टूबर उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा परन्तु रात के वक्त तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं सामान्य मौसम में चारधाम यात्रा ने भी रफ्तार पकड़ी हुई है।उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहने के बावजूद रात के वक्त ठिठुरन बढ़ रही है। दिन के वक्त जहां तापमान लोगों के पसीने छुड़ा रहा है वहीं रात के समय ठिठुरन हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने की जिला प्रभारियों की नियुक्ति।

 सूरज की तपिश एक बार फिर तेज होने लगी है। अक्टूबर का महीना समाप्त होने जा रहा है परन्तु गर्मी जाने का नाम नहीं ले रही। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम थोड़ा ठंडक वाला हो गया है और सर्दी भी होने लगी है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में अभी ठंड की शुरुआत ठीक तरह से नहीं हुई है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण रात के वक्त ठंडक हो रही है जबकि दिन के समय धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *