देहरादून, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै पूरे दलबदल के साथ बीजेपी में हुए सामिल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

ऋषिकेश/ उत्तराखंड जनएकता पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार दिनेश धनै अपने पूरे दलबल के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिये देहरादून रवाना हो गये। उत्तराखंड जन एकता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून, कांग्रेस पार्टी ने अपने इन नेताओं को पार्टी से किया 6 साल के लिए निष्कासित।

आज सुबह ही हज़ारों की संख्या में सैकड़ों गाड़ियों में अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। देहरादून की सड़कों पर सैकड़ो कारों में हजारों पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी देहरादून कार्यालय के लिए रवाना हुए जहां वे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के समक्ष अपनी पूरी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी में विलय करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉 यहां सीओ की तेज रफ्तार अनियंत्रित कार हुई हादसे का शिकार, कार के उड़े परखच्चे।

इस अवसर पर दिनेश धनै ने कहा कि समय के साथ-साथ और जनता की भलाई के लिए बेहद जरूरी है कि काम करने वाली पार्टी का साथ दिया जाए। इसी कड़ी में मैं आज अपने समस्त कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के साथ बालवीर रोड देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *