काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल की मौजूदगी में किया गया विस्तार, नगर निकाय एंव लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लोग काँग्रेस पार्टी को करेंगे मजबूत : दर्शन लाल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-

अल्मोड़ा/ जिला काँग्रेस कमेटी के कार्यालय में जनपद के काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी का मुख्य अतिथि काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल की मॊजूदगी में किया गया विस्तार। काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज की अध्यक्षता में सर्वप्रथम देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पं जवाहर लाल नेहरू की 59वीं पूण्यतिथि पर उनके चित्र में पुष्पांजली अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के संयोजक अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष किशन लाल एंव कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल के आगमन पर उनका जोरदार नारेबाजी ऒर मालार्पण से किया गया स्वागत। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के द्वारा बनाये गये संविधान भाजपा की सरकारों द्वारा कमजोर किया जा रहा हैं। धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की अवधारणा को धूमिल करके सत्तालोलुप भाजपा नफरत, बेरोजगारी, मँहगाई ऒर दलितों पर आयेदिन अत्याचार सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि काँग्रेस पार्टी एक राजनॆतिक दल नहीं देश में सबसे बड़ी विचारधारा हैं।

यह भी पढ़ें 👉 : SSP Nainital का नशा मुक्त अभियान जारी, एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली हल्दानी पुलिस टीम ने दो सगे भाईयो से लाखों की स्मैक की बरामद।

पिछले नॊ सालों में मोदी सरकार ने देश की जनता में भय वातावरण पॆदाकर आम जनता को नोटबन्दी, जी एस टी , मँहगाई ऒर बेरोजगारी का बड़ा दंश दिया हैं। काँग्रेस पार्टी ने दलितों के उत्थान के लिए हमेशा काम किया हैं। आज काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे दलित समाज से आते हैं उन्होंने कहा कि देश ऒर प्रदेश के हित केवल काँग्रेस पार्टी में हैं। उन्होंने आगामी नगर निकाय एंव लोकसभा चुनाव में दलित वर्ग को काँग्रेस से जोड़ने का बडा़ अभियान वह चला रहे हैं सभी को इस समय काँग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए मजबूती से प्रयास करना हैं। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि काँग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अनुसूचित जाति समाज को सभी के सहयोग से मजबूत किया जायेगा। जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि जिन लोगों का आज जिम्मेदारी दी गयी , प्रत्येक पदाधिकारी अपने जिम्मेदारी का गम्भीरता से निर्वहन करके पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश एंव उत्तराखण्ड मँहगाई, बेरोजगारी, कुशासन ऒर तानाशाही दॊर से गुजर रहा हैं। हर ऒर जनता को भयभीत करने का कार्य भाजपा की सरकारों द्वारा किया जा रहा हैं। जिसके लिए सभी को एकजुट होकर काँग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना हैं।

बॆठक में महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल मुख्य संगठक दिनेश नेगी,नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, अजीत टम्टा, हरेन्द्र शॆली, एड. महेश चन्द्र , व्यापार मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, युकां प्रदेश महासचिव दीपक कुमार, सभासद राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी एंव रजनी टम्टा आदि ने विचार रखें।

कार्यक्रम के संयोजक अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष किशन लाल ने कहा अनुसूचित समाज का भला काँग्रेस पार्टी में ही हो सकता हैं। भाजपा सहित अन्यदल अनुसूचित समाज को केवल चुनावों में वोटों के लिए डोरे डालते हैं । प्रदेश की धामी सरकार के कार्याकाल में अनुसूचित समाज का उत्पीड़न चरम पर हैं। अतिक्रमण के नाम पर दलितों का पूरे प्रदेश में प्रशासन का डंडा चल रहा हैं। दलित समाज भयभीत है। उन्होंने कहा प्रत्येक गाँव एंव नगर में दलित समाज को काँग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए बड़ा अभियान आरम्भ किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉 : सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति विभाग चंदन कुमाऊँनी द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष किशन लाल ने जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद शॆली, पुष्कर राम आर्य, अजीत टम्टा, अशोक ग्वासीकोटी, अमरीश पवार, राजेन्द्र प्रसाद, गिरीश टम्टा, तरूण कुमार, दिनेश कुमार, संतोष कुमार जिला महामंत्री नन्दन प्रसाद, प्रशान्त पवार, दिवान राम, गोपाल राम टम्टा, इन्दर लाल, जिला मंत्री विनोद कुमार, रमन पवार, बादल पवार, कमलेश कुमार, अनूप कुमार, मीडिया प्रभारी विनीत कुमार, रविशंकर कोहली, जिला प्रवक्ता रघुवीर प्रसाद, संयुक्त मंत्री मंयक कुमार, संरक्षक बहादुर राम, सलाहकार जगदीश राम मनोनीत किये। सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष दर्शल लाल द्वारा नियुक्त पत्र एंव जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *