राजस्थान/ राजधानी जयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपुर में डीपीएस स्कूल के पास शुक्रवार तड़के पेट्रोल पंप पर ब्लास्ट हो गया। सीएनजी गैस से भरा टैंकर फट गया। कई लोग और गाड़ियां जल गईं। हादसे के कारण अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियों में आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले सीएनजी ट्रक और एक अन्य ट्रक में भिड़ंत हुई। इस जोरदार भिड़ंत के बाद सीएनजी ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। इसके बाद एक- एक कर कई ब्लास्ट हुए। आस-पास की गाड़ियां भी उसके चपेट में आ गईं। 20 से अधिक गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं।
हादसे में 12 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। हादसे की चपेट में एक बस भी आ गई। बस से सवारियों ने किसी तरह उतरकर अपनी जान बचाई। आग से झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। गाड़ियों में फंसे हुए लोगों को दमकल, सिविल डिफेंस पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया। अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है। 39 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार सुबह हुआ हादसा
यह हादसा शुक्रवार सुबह-सुबह साढ़े पांच बजे भंक्रोटक डी क्लॉथोंन के समीप हुआ है। कई वाहनों में अभी तक आग लगी हुई है। पुलिस और दमकल विभाग के वाहन आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने हादसे की जगह पर जाकर अधिकारियों से मुलाकात की। हादसे की वजह भी जानी। वहीं गंभीर रूप से झुलसे लोगों को एसएमएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।