चौखुटिया, बहुउद्देश्यीय शिविर में दर्ज हुई दो दर्जन विभिन्न समस्याएं, अतिथियों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां,अधिकारियों ने दी विभागीय जानकारी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

न्यूज 13 प्रतिनिधि गणेश जोशी चौखुटिया

चौखुटिया/ प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर बाखली खेल मैदान में बहुउद्देशीय तथा चिकित्सा शिविर लगा।इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल,स्वंय सहायता समूहों ने प्रदर्शनी लगाई।अतिथियों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता को दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉 एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध कड़क एक्शन से तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।

बुधवार को आयोजित शिविर में सोमनाथ महाबीर सांस्कृतिक कला मंच सोमेश्वर के लोक कलाकारों तथा स्कूली बच्चों,महिला मंगल दलों,महिला समूहों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने क्षेत्र से सम्बंधित दो दर्जन समस्याएं शिविर में रखी गई।मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल साही सहित भाजपा पदाधिकारियों ने संबोधित कर बताया प्रदेश में सेवा,सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण हो गये हैं।प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कार्य कर पूरे देश में मिशाल कायम की है।तथा विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉 गाजियाबाद में तंदूर में थूक कर रोटी बनाने का विडियो हुआ वायरल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफतार।

उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित स्वंय सहायता समूहों के सदस्यों,आगनबाड़ी वर्करों आदि को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विभिन्न विभागों व स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।शिविर में मेडीकल टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की।
यहां नगर पंचायत अध्यक्ष रेवती देवी, एसडीएम सुनील कुमार,तहसीलदार तितिक्षा जोशी,, बीईओ डॉ रवि मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे,चंदन बिष्ट, सदानंद पांडे, उमराव सिंह,हेम काण्डपाल, गोपाल गिरी, गंगा सिंह रावत, बंशीधर, डॉ नवीन जोशी, पूरन सगेला,सुरेंद्र सगेला, विधायक प्रतिनिधि हीरा बिष्ट,

यह भी पढ़ें 👉 यहां उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवारों रौंदा 4 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

गेवाड समिति अध्यक्ष गजेंद्र नेगी, खष्टी अधिकारी,पवन पाण्डे,रघुवर नैनवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि रहे। संचालन शिक्षक भारतेंदु जोशी व जीवन मेहरा ने किया।
राज्य आन्दोलनकारियों को किया सम्मानित
शिविर में एसडीएम सुनील कुमार राज ने राज्य आंदोलनकारी परमानंद कांडपाल व उमराव सिंह नेगी को अंग वस्त्र व बैच

यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकेश एम्स में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरु।

अलंकरण कर सम्मानित किया गया।
जय गोलू समूह ने परोसे पहाड़ी व्यजन
सरकार के सेवा सुशासन व विकास के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर बाखली मैदान में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जय गोलू ग्राम समिति उलेनी की महिलाओं द्वारा पहाड़ी भोजन के साथ ही चाय पकोड़ी का स्टाल सराहनीय रहा।काफी लोगों ने पहाड़ी व्यजनों का स्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *