चौखुटिया/ आन्दोलन स्थल पर ही मनाएगे दीपावली
एक दीया सरकार की सद्बुद्धि के लिए जलाने का निर्णय गोदी तिराहे पर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 15 वें भी जारी रहा। विरोध में क्रमिक अनशन स्थल पर आंदोलनकारी ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। तथा समस्याओं के निराकरण की मांग को दोहराया गया।आंदोलनकारियों ने इस बार दीपावली भी आंदोलन स्थल पर ही मनाए। साथ ही दीपावली के दिन एक दीया सरकार की सद्बुद्धि के लिए भी जलाने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें 👉 यहां व्यक्ति पर जंगल में बाघ ने किया हमला, मौत।
सोमवार को भी लोगों का सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन जारी रहा। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रशासन पर आंदोलन की अनदेखी का आरोप लगाया। कहना था कि लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सक्षम अधिकारियों की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है।तय हुआ कि आन्दोलन कारी ग्रामीण गोदी तिराहे पर ही दीपावली त्यौहार मनाकर एक दीया सरकार की सद्बुद्धि के लिए भी जलाएगे।
पन्द्रहवें दिन क्रमिक अनशन पर शंकर सिंह बिष्ट वजीवन कठायत बैठे।जबकि सर्मथन में देवकी देवी, गोदावरी देवी, खिमुली देवी, चना देवी, गंगा देवी ,प्रधान दीप चन्द्र सिंह कठायत, धन सिंह भैलवाल, हीरा सिंह पटवाल, रमेश अधिकारी, भुवन कठायत, राजेन्द्र शाही, रामबहादुर आदि रहे। तहसील में सौपा ज्ञापन
चौखुटिया, खीड़ा- गोदी- तडागताल संघर्ष समिति ने सोमवार को तहसील मुख्यालय में तहसीलदार तितिक्षा जोशी
के माध्यम से उच्चाधिकारियों के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के समाधान नहीं होने पर 5 नवंबर को जन आक्रोश रैली निकालने के साथ आंदोलन को नए सिरे से तेज करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौपने में समिति अध्यक्ष भुवन कठायत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार, पंकज नेगी, देव सिंह आदि रहे।