चौखुटिया, वर्तमान व पूर्व विधायक की मौजूदगी में गेवाड़ समिति की हुई बैठक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि गणेश जोशी चौखुटिया

 चौखुटिया, वर्तमान व पूर्व विधायक की मौजूदगी में गेवाड़ समिति की हुई बैठक।
— समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
—4 नवंबर को बैठक, 9 नवंबर से होगा आंदोलन
— प्रदेश मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों से वार्ता का निर्णय
–समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 2 हजार समर्थकों के साथ आंदोलन में बैठूंगा- विधायक
चौखुटिया/  गेवाड़ विकास समिति ने वर्तमान व पूर्व विधायक,जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक की।तथा 33 सूत्रीय समस्याओं के निदान के लिए सहयोग मांगा ।बैठक में समस्याओं के निदान को लेकर 9 नवंबर से प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।तथा 4 नवम्बर को पुनः बैठक करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान व पूर्व विधायक ने समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन समिति को दिया।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, कांडा तहसील में 3 वर्षीय मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को किया ट्रेंकुलाइज।

ब्लॉक ,सभागार में गेवाड विकास समिति के बुलावे पर एक मंच पर क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए आंदोलन के लिए समर्थन मांगा गया। वर्तमान व पूर्व विधायक ने हर संभव गेवाड विकास समिति के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।तथा 33 सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया। विधायक मदन बिष्ट ने बताया सीएचसी ,महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय को पीजी का दर्जा, बीएससी बीकॉम सहित मासी आईटीआई में दो ट्रेडों की स्वीकृति का कार्य प्रगति पर है जल्दी ही समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 पहली बार यहां से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी।

उन्होंने अपने अभी तक के कार्यों की जानकारी समिति को दी।तथा आंदोलन से पूर्व प्रदेश मुख्यमंत्री संबंधित मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों से एक बार पुनः वार्ता कर दे की बात कहीं।तथा समिति के साथ कंधे से कन्धा मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग का आश्वासन दिया। कहा समस्याओं के निराकरण की प्रगति नहीं होने पर दो हजार समर्थकों के साथ आंदोलन में बैठने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, एक और भ्रष्ट घुसखोर पटवारी को विजिलेंस की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफतार।

पूर्व विधायक महेश नेगी के कहा कि समस्याओं के समाधान में गेवाड़ की जनता के साथ खडा हू। उन्होंने अपने स्तर से हर संभव समस्याओं की समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ की 4 नवंबर को पुनः एक बैठक वर्तमान व पूर्व विधायकों की मौजूदगी में होगी।इससे पूर्व प्रदेश मुख्यमंत्री सहित संबंधित मंत्रियों व अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। तथा समस्याओं के समाधान नहीं होने पर 9 नवम्बर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ धाम में भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास मुकदमा हुआ दर्ज।

बैठक में विधायक मदन बिष्ट,पूर्व विधायक महेश नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्षा कांता रावत, जिला पंचायत सदस्य रमा देवी, ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट, समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, रघुवर नैनवाल, जे सी त्रिपाठी,एल डी मठपाल, हेम कांडपाल, मुकेश पांडे,भूपाल बौरा, विनोद कुमार, शंकर रावत, बिंदेश्वरी पांडे, सदानंद पांडे, रमेश अधिकारी,विपिन शर्मा, हरीश कुमार, सुरेंद्र संगेला,महेश लाल वर्मा कृष्णा राठौर,नंदन सिंह कुमंया गोपाल गिरी,कैलाश भट्ट,शंकर बिष्ट,गिरीश चन्द्र, माधो सिंह,चंद्र प्रकाश फुलोरिया आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *