चौखुटिया, जौरासी को पर्यटन के क्षेत्र में किया जाएगा विकसित –भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि

चौखुटिया/ जौरासी को पर्यटन के क्षेत्र में किया जाएगा विकसित –भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पांच शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के दिए टिप्स

चौखुटिया (गणेश जोशी) जौरासी की प्राकृतिक छटा से अभिभूत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि जौरासी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार नए पर्यटन स्थलों का चिन्हिकरण कर विकास को संकल्पबद्व है। कहा सीएम व पर्यटन मंत्री से बात कर जौरासी के पर्यटन विकास को नया आयाम दिलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ ,39 गर्भवती महिलाओं का हुआ अल्ट्रासाउंड।

भाजपा के इतिहास में पहली बार जौरासी जैसे दूरस्थ्य क्षेत्र में पहुंचने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंनेजौरासी में भगवती मंदिर परिसर में पांच बूथों के शक्तिकेंद्र पर के लोगों को संबोधित किया।भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही ख्याती के साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

यह भी पढ़ें 👉 सुप्रीम कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की, धामी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, दो सप्ताह का दिया समय।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर जनकल्याणकारी कार्यों में लगी है। उन्होंने कहा कि असुरी शक्तियों से निपटने के लिए सभी लोगों को मोदी जी के हाथ मजबूत कर देश में राम राज्य की स्थापना में सहयोग करना है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के टिप्स भी दिए।
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडों व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के विभाग प्रभारी अनिल शाही, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नारायण रौतेला, महामंत्री दीपक नेगी, बूथ प्रभारी मुन्ना बेलवाल आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र संगेला ने किया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां 83 वर्षीय वीरांगना की हत्या करके राजमार्ग पर फेंका शव, बेरहमी से कान नोच कर निकालें कुंडल।

वहीं वरिष्ठ नेता सदानंद पांडे, पूरन रजवार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश नायक, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उत्तम पटवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी कृपाल पटवाल, संयोजक अजय बेलवाल व सहसंयोजक गणेश ढौंडियाल, हेम काण्डपाल, पूरन संगेला, अनिता गोस्वामी, बिंदूश्वरी पांडे, गोपाल गिरी, गोविंद सती,खुशाल सिंह,मोहन मेहरा, तारासिंह नेगी, दीवानसिंह, नारायण उप्रेती, चौखुटिया व स्याल्दे ब्लाक के सभी कार्यकर्ता व मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष रौतेला को मिली शाबासी
स्याल्दे व चौखुटिया मंडल के मध्य में स्थित जौरासी जैसे दूरस्थ क्षेत्र में उमड़ी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों की भीड़ से गदगद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंडल अध्यक्ष नारायण रौतेला की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के भ्रमण से प्रदेश की असली तस्वीर के दर्शन होते हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही व जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ ही मंडल अध्यक्ष की पीट थपथपाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *