चौखुटिया, निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया तडागताल झील के सौंदरीकरण का आश्वासन, ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि गणेश जोशी चौखुटिया

चौखुटिया/  विकासखंड के दूरस्थ तड़ागताल क्षेत्र में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी व का क्षेत्रीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियां द्बारा भव्य स्वागत किया गया। तथा क्षेत्र के तडागताल झील के सौंदरीकरण के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल बस हादसे का अपडेट 4 लोगों की मौत 24 लोग घायल राहत बचाव कार्य जारी।

गृह मंत्रालय से सेवानिवृत्त बीएस बिष्ट निमंत्रण में तडागताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का क्षेत्र वासियों ने भव्य स्वागत किया। क्षेत्र वासियों ,पार्टी से जुड़े प्रतिनिधियों से पूर्व मुख्यमंत्री ने दूरस्थ क्षेत्र के विकास की संभावना पर चर्चा की। तथा तडागताल झील के सौंदर्यकरण के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। दूरस्थ क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए तडागताल झील के सौन्दर्यीकरण को आवश्यक बताया।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में जमकर हुई सीजन की दुसरी बर्फबारी, चांदी की तरह चमक रहें हैं पहाड़, जम गया गाड-गधेरो का पानी।

कहां तडागताल झील के विकसित होने से जहां पूरे प्रदेश में एक नया पर्यटक स्थल तैयार होगा। बल्कि अल्मोड़ा, बागेश्वर व चमोली जनपद से लगे हुए गांवों के लिए पेयजल व सिंचाई की भी व्यवस्था इस प्राकृतिक झील से हो सकती है।साथ ही स्थानीय स्तर पर क्षेत्र वासियों को रोजगार मिलेगा।तथा काफी हद तक पलायन रूकेगा।उन्होंने तडागताल झील के लिए अभी तक विभिन्न एजेंसिंयो के माध्यम से हुए कार्य के प्रपत्रों का भी अध्ययन किया। तथा हर संभव प्रयास के साथ तड़ागताल झील के सौन्दर्यीकरण करने का आश्वासन क्षेत्र वासियों को दिया। इसके अलावा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में जमकर हुई सीजन की दुसरी बर्फबारी, चांदी की तरह चमक रहें हैं पहाड़, जम गया गाड-गधेरो का पानी।

इससे पूर्व चौखुटिया पहुंचने पर लोग निर्माण विश्राम गृह में पूरे विधायक महेश नेगी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने पुष्प गुछ भैटकर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।साथ ही राज्य में विकास कार्य तेजी के साथ हो रहे हैं।कहा भाजपा जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।
यहां स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेश नेगी, बुद्धि सिंह बिष्ट, गंगा सिंह रावत, भूपेंद्र बिष्ट, बलवंत सिंह नेगी,पूरन कैडा, ब्यापार संघ अध्यक्ष गणेश काण्डपाल,गोपाल गिरी,भूपेन्द्र काण्डपाल,नंदकिशोर आर्या आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *