चमोली/ यहां शौच के लिए जा रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया महिला अस्पताल में भर्ती हैं।महिला सुबह शौचालय की ओर जा रही थी। इसी बीच अचानक घात लगा कर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।चमोली के दशोली विकास खंड के नैल-कुड़ाव गांव में रविवार की सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे जिससे गुलदार वहां से भाग गया। गुलदार के हमले से महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे की है। हीरा देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी रघुवीर सिंह रावत शौचालय की ओर जा रही थी। इस बीच अचानक घात लगा कर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।
गुलदार के हमले के बाद हीरा देवी चिल्लाई जिसे सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के चिल्लाने पर गुलदार भाग गया। वन सरपंच विरेंद्र असवाल की सूचना पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम भी गांव में पहुंची।
ग्रामीणों ने घायल महिला को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया है। महिला के गले में गुलदार के पंजों के निशान हैं। महिला के गले में पांच टांके लगे हैं। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर दहशत बनीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो गुलदार घूम रहे हैं।