देहरादून-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोदे गढ्ढे में गिरी कार 3 लोग हुए गंभीर रूप से घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में गणेशपुर के निकट चल रहे टोल प्लाजा के निर्माण के कार्य के बीच सड़क पर खोदे गये गहरे गड्ढे में कार गिर गई। जिसमें बैठे 5 लोग घायल हो गए। घायलों को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इसे सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड कांग्रेस में मचा बवाल पत्नी को मेयर का टिकट नहीं मिला तो कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष हुए आगबबूला।

जिसने कोई भी चेतावनी संबंधित बोर्ड नहीं लगाया था। एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे यात्रियों व निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने हादसे में घायल हुए कार सवारों को निकाल कर उपचार के लिए देहरादून के अस्पताल भिजवा दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि इस हादसे से पहले एक बाइक सवार भी इसी गडढ़े में गिर गया था।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां जेल अधीक्षक के घर में हुई चोरी।

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग 307 पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी वजह से सड़क के किनारे गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। इस बीच सड़क में खोदे गए गड्ढे की वजह से एक तेज रफ्तार कार गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में कार चालक सहित चार लोग सवार थे। देहरादून से दिल्ली जा रही इस टूरिस्ट कार में सवार सभी 5 लोग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां होटल में चल रही थी कांग्रेस की मिटिग, अचानक पहुंची महिला ने किया हंगामा, जमकर हुई गुत्थमगुत्था, टिकट बेचने का लगाया आरोप।

राहगीरों की मदद से घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क निर्माण कर रही एनएचएआई की एक कंपनी ने गड्ढे खोदकर उसे बिना किसी संकेतक बोर्ड या सुरक्षा चिन्ह के छोड़ दिया था। अस्पताल में घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले देहरादून की ओर जा रहा बाइक सवार भी गड्ढे में गिर गया था जिसे हल्की चोट लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *