भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ने अपनी पत्नी व बच्चों को मारी गोली 2 बच्चों की हुई मौत पत्नी व एक बच्चे की हालत गंभीर।

न्यूज 13 ब्यूरो

न्यूज 13 ब्यूरो/ भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने सहारनपुर जनपद के गंगोह में सांगाखेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जिलाधिकारी चमोली ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन व प्रोत्साहन योजना को लेकर की बैठक।

बताया जा रहा है कि भाजपा जिला कार्यसमीति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी पत्नी नेहा उम्र 32 वर्ष शिवांश उम्र 4 वर्ष देवांश उम्र 7 वर्ष श्रद्धा उम्र 8 वर्ष को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज व शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, सिलेंडर में आग लगने मची अफरातफरी एक ही परिवार के कई लोग झुलसे।

भाजपा नेता ने घर के अंदर ही इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि चारों के सिर में गोली मारी गई है। हालांकि आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि भाजपा नेता कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल बताई गई है जिससे उसने पत्नी और बच्चों को गोली मारी है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है। मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में कार गिरी 300 मीटर गहरी खाई में एक की मौके पर ही मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल।

घायल बेटे शिवांश और बेटी श्रद्धा की अस्पताल में मौत हो गई है जबकि पत्नी और एक बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा कि भाजपा नेता मानसिक रोग का उपचार करा रहा है। उसकी दवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *