ग्राम प्रधानों को धमका रही भाजपा : करन माहरा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार:-

रुड़की/ मंगलौर उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस कई जॉन में विभाजित कर रही है प्रत्येक जॉन की जिम्मेदारी प्रदेश के अलग अलग कांग्रेस विधायकों को दी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक दस बूथ पर एक पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। उक्त बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इसके साथ ही भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।

रुड़की में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि कांग्रेस का एक एक नेता और कार्यकर्ता मंगलौर में तन मन से पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य कर रहा है। वहीं पार्टी ने भी क्षेत्र को अलग अलग जॉन में विभाजित किया है जिसकी जिम्मेदारी जिले के एवम जिले से बाहर के विधायकों को दी जाएगी। इसके साथ ही एक पदाधिकारी को दस बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 : भिड़ंत के बाद डंपरों में लगी आग, चालक की मौत।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उपचुनाव में सत्ता बल का दुरुपयोग कर रही है क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को धमकाया जा रहा है ताकि वह उनके पक्ष में कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि काजी निजामुद्दीन का चुनाव अच्छा है लोग व्यक्तिगत रूप से उनके साथ जुड़े है इसके साथ ही कांग्रेस के पक्ष में भी लोगों का भरपूर समर्थन है। कहा कि पिछले चुनावों में मंगलौर में कांग्रेस का वोट बढ़ा है अब फिर से पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर धनगढ़ समाज के लोगों ने कांग्रेस को समर्थन दिया। इस अवसर पर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी, परवेज अहमद, महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, जितेंद्र पंवार, मेलाराम प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *