बड़ी खबर, उत्तराखंड में यहां भीषण सड़क हादसे में 17 महिलाएं हुई घायल 2 की हालत गंभीर, वाहन में 40 लोग थे सवार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर/ जिले के रुद्रपुर में एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया। रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर महेशपुर गांव के समीप महिलाओं से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 17 महिलाएं घायल हो गई। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 कोटद्वार/ सिद्धबली मन्दिर के पास पहुंचा हाथियों का झुंड, जमकर दौड़ाया श्रधालुओं व राहगीरों को खूब मची अफरा-तफरी।

जिनमे से दो घायल महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक घायल की रिश्तेदार महिला ने बताया कि नंदपुर गांव और केशवगढ़ घूमचईया कॉलोनी की कुछ महिलाएं, और बच्चे मटर तोड़ने के लिए पंतनगर की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर, उतराखंड में यहां फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री का सारा सामान हुआ जलकर राख।

वहां महेशपुर गांव के पास वाहन डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गया। जिसमें 40 से अधिक लोग भरे हुए थे। 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *