


NEWS 13 प्रतिनिधि बागेश्वर:-
बागेश्वर जनपद के गुनकोट गांव में एक विशालकाय पेड़ भारी बारिश के चलते उखड़ कर मकान पर गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने टीम गांव भेज दी है। इस हादसे में गीता देवी पत्नी कैलाश राम 46 वर्ष और आदित्य राम पुत्र गणेश राम 10 वर्ष की मौत हो गई।
जबकि कैलाश राम, पूरन राम, मनोज कुमार, निर्मला देवी, रेनू, मोहन राम और मनोज कुमार घायल हुए हैं। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर है। घटना आज सुबह दो बजे की है। जिला मुख्यालय से तीन बजे तक राहत बचाव की टीम गांव में पहुँच गयी थी।








