उत्तराखंड में यहां छुट्टियां बिताने के बाद वापस ड्यूटी पर जा रहें भारतीय सेना का जवान होटल के कमरे में मिला पंखे से झुलता हुआ।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

पुरोला/ विकासनगर में एक होटल के कमरे में पुरोला के फौजी का शव पंखे पर लटका हुआ मिला। होटल मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर होटल को सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में 1200 रुपए के लिए महिला की निर्मम हत्या करने वाले को हुई आजीवन कारावास की सजा।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के तहसील पुरोला के (सल्ला) करड़ा गांव के फौजी मनीष चंद उम्र 23 वर्ष पुत्र चांगरया बीते दिन (गुरुवार) को अपने घर से छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉 अतिवृष्टि की मार झेल रहे हिमाचल की धरती डोली भूकंप के झटको से।

और विकासनगर के एक होटल में कमरा लिया। सुबह जब होटल के कर्मचारी दरवाजा खोलने गया तो कमरा नहीं खुला। उसके बाद होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो फौजी अर्धनग्न अवस्था में पंखे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस गहनता से मामले के जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *