अंबर दलाल ऋषिकेश से गिरफ्तार, करीब 380 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

ऋषिकेश/ करोड़ों की धोखाधड़ी में मुंबई से फरार हुए निवेश सलाहकार अंबर दलाल को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा टीम ने ऋषिकेश के पास मुनिकीरेती से गिरफ्तार कर लिया। अंबर दलाल पर काफी लोगों के करीब 380 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पिछले कुछ दिनों से अभिनेता, फैशन डिजाइनर सहित कई लोगों की रकम निवेश कराने के बाद फरार चल रहा था। मुंबई पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश करने के बाद दो अप्रैल तक कस्टडी रिमांड पर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉 : यहां लगी भीषण आग में तीन कर्मी झुलसे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक कंपनी के निदेशक अंबर दलाल के खिलाफ जुहू के एक फैशन डिजाइनर ने भी शिकायत की थी। इसके बाद से ही ये लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह बदलने लगा। इसके बाद मुंबई पुलिस ने दून पुलिस से बात की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ने बात की थी। आरोपी का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *