देहरादून/मौसम विभाग ने राज्य के लिए 5 दिनों का जनपद स्तरीय मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में 20 मार्च से 23 मार्च तक बारिश की संभावनाएं हैं। वही सोमवार को राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की संभावनाएं हैं।
20.03.2023 राज्य के जनपदों के अधिकांश जगहो पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ वर्षा बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
21. 3.2023- राज्य के जनपदों के अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
23.03.2023- राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ ही बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना20, 21, 22, 23 को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने ओलावृष्टि होने की संभावना है।