अल्मोड़ा/ जिले के काकड़ीघाट स्थित सिरौता नदी में शुक्रवार की दोपहर नदी पर नहाते वक्त दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। युवकों के साथियों के दोस्तों के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन नदी गहरी होने के चलते दोनों युवकों का पता नहीं लग पाया।
लोगों की मदद से नदी में डूबे योगेश बोरा उम्र 18 वर्ष पुत्र बालम सिंह निवासी धिंघारी अल्मोड़ा और करन सिंह उम्र 18 वरष पुत्र ठाकुर सिंह निवासी धिंघारी अल्मोड़ा का शव बाहर निकाला गया। वहीं मृतकों के साथ गए साथी युवक अमन सिंह और शुभम बोरा ने बताया कि वे लोग नदी में नहाने के लिए आए थे।
उन्होंने बताया कि योगेश और करन नहाते वक्त बीच नदी में चले गए। नदी गहरी होने के कारण दोनों डूबने लगे उन्होंने बताया कि दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।