अल्मोड़ा, अखिल भारतीय वनाधिकारी महासंघ का बिनसर अभ्यारण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ वन्य प्राणी अभ्यारण्य बिन्सर परिसर में अखिल भारतीय वनाधिकारी महासंघ के तत्वाधान में उक्त वन्य प्राणी अभयारण्य परिसर में एक विशाल श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, पिकअप के नीचे दबकर मां बेटे की हुई दर्दनाक मौत।

सभा में गत 13.06.2024 को वन्य जीव अभयारण्य बिन्सर में लगी आग को बुझाते हुए वाहन सहित जल कर मृत होग गये। इन कर्मचारियों के नाम निम्नानुसार है। 1 शहीद त्रिलोक सिंह मेहता, वन रक्षक, 2 शहीद दीवान राम, वभागीय श्रमिक, 3 शहीद पूरन सिंह मेहरा, पी०आर०डी०, 4 शहीद श्री कृष्ण कुमार, फायर वॉचर, 5 शहीद श्री करन आर्या छटे कर्मचारी के रूप में शहीद श्री गुरविंदर सिंह हरियाणा को सम्मिलित किया गया है। इस कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष श्री राममूर्ति मिश्रा व श्री यादव (छत्तीसगढ़), श्री कमल यादव हरियाणा से तथा मध्य प्रदेश से श्री मिश्रा के नेतृत्व में कई पदाधिकारी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में गैंगरेप और हत्या के आरोपी बीजेपी नेता की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित।

हल्द्वानी से सेवानिवृत्त वनाधिकारी संघ के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, महामंत्री कैलाश चन्द्र सुयाल, संरक्षक गणेश जोशी, सी.एस. पाण्डे, त्रिपाठी तथा वन विभाग अन्तर्गत सहायक वन कर्मचारी संघ, वन बीट अधिकारी संघ के पदाधिकारी, डा० मनोज कुमार जोशी जिला अध्यक्ष उत्तराखण्ड धीरेन्द्र पाठक, पर्वतीय कर्मचारी संघ तारा चन्द्र जोशी कांग्रेस नगर अध्यक्ष, डा० मनोज जोशी आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वन विभाग के सम्पूर्ण कुमाऊँ मण्डल के फील्ड अधिकारी / कर्मचारी ने पूर्ण वर्दी में सलामी दी व पुष्पाजंलि अर्पित की। सभी भारी संख्या में उपस्थित जनता व उपस्थित विभिन्न संघों के पदाधिकारी द्वारा भी पुष्पाजंलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉 ग्राम प्रधानों को धमका रही भाजपा : करन माहरा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हेम चन्द्र गहतोड़ी डी.एफ.ओ. व संचालक क्षेत्राधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री मनोज सनवाल (उत्तर कुमाऊँ वृत्त) ने की। क्षेत्राधिकारी / वन मनोज सनवाल
वन क्षेत्राधिकारी संघ उत्तरी कुमाऊँ ने की कार्यक्रम में वन बीट अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हर्षवर्धन गड़िया व जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा बलवन्त भण्डारी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किये जाने के बाद वीरगति में अपनी जान गवां देने वाले वनकर्मियों के परिजनों को सांत्वना प्रदान करने के साथ ही शासन से यह मांग की गई कि वनाग्नि घटना में प्रभावी नियंत्रण हेतु नीतियों में परिवर्तन की आवश्यकता है। इस प्रकार भीषण अग्नि व धुंए के गुबार में अपने प्राणों की परवाह किये बिना प्रवेश कर लेना व मौत को गले लगाना कहीं न कहीं प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों पर अत्यधिक दबाव को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में इस टाइगर रिजर्व से 18 दिन से गायब है बाघिन और उसके शावक, पार्क प्रशासन के माथे पर खींची चिंता की लकीरें।

वन बीट अधिकारी 24 घंटे वनाग्नि सुरक्षा कार्य में भूखे प्यासे लगे रहते हैं किंतु विभाग इनकी अनदेखी कर न ही समय पर ए. सी. पी. का लाभ देकर वेतन वृद्धि कर रही और न ही समय रहते पदोन्नति दे रही, जिससे वन आरक्षी /वन बीट अधिकारी का मनोबल टूट रहा है। वनाग्नि घटना में मृतक वन बीट अधिकारी स्वर्गीय त्रिलोक मेहता भी अपनी 10 वर्ष की अहर्ता पूर्ण कर लगभग 12 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके थे किंतु विभागीय अनदेखी से न तो इन्हें पदोन्नति का लाभ मिला और न ही वेतन वृद्धि समय से मिल सकी।
यह कहीं न कहीं विभागीय लचर प्रणाली को दर्शाता है। वन बीट अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा यह चेतावनी दी गयी है कि प्रथम पंक्ति में कार्य कर रहे वन आरक्षी की मूलभूत समस्याओं पर यदि समय रहते विचार कर समाधान न किया गया तो संघ प्रदेश भर में जल्द ही एक आंदोलन छेड़ देगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभागीय उच्चाधिकारियों की रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉 मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी सहित इन नेताओं पर होगी कार्यवाही, प्लॉट कब्जाने का है आरोप?

प्रदेश संगठन समय रहते ए. सी. पी. का लाभ, ससमय पदोन्नति, वेतन में वनाग्नि काल से निपटने के लिए सुरक्षा उपकरण, वनाग्नि घटना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 24 घण्टे अनुभाग स्तर पर विभागीय वाहन उपलब्ध कराये जाने, वन कर्मियों का बीमा न्यूनतम 50 लाख से अधिकतम 1 करोड़ तक करवाये जाने आदि ज्वलंत मुद्दों पर तत्काल समाधान की मांग करती है। साथ ही वन आरक्षी वन बीट अधिकारी के समस्याओं पर विचार न करने व अनदेखी करने पर उत्तराखण्ड प्रदेश स्तर के समस्त कर्मचारियों से आंदोलन के लिए तैयार रहने हेतु अपील जारी करती है।उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न प्रभाग चमोली, पिथौरागढ़, सिविल सोयम, रामनगर, नैनीताल, चंपावत इत्यादि से वन बीट अधिकारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *