अल्मोड़ा, मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने जागेश्वर धाम पहुंचकर धाम के मास्टर प्लान के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में की चर्चा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

 अल्मोड़ा/  29 मार्च 2023 मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन सुखबीर सिंह संधू ने आज जागेश्वर धाम पहुंचकर धाम के मास्टर प्लान के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, जागेश्वर संग्रहालय का निरीक्षण किया तथा विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि संग्रहालय का पूरा लिखित दस्तावेज तैयार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड के इस विधायक की पत्नी ने ली बसपा की सदस्यता।

मंदिर में प्रवेश करने पर पुजारियों ने मुख्य सचिव का अंगवस्त्र से स्वागत किया। संधू ने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने यहां कुबेर मंदिर में भी पूजा अर्चना की तथा मंदिर को जोड़ने वाले पुल के संबंध में निर्देश दिए कि पुल की स्ट्रेंथ का परीक्षण किया जाए। यहां उन्होंने जिलाधिकारी से जनपद के विभिन्न प्रकरणों को लेकर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में फिर से होगा पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, झमाझम बारिश के साथ, जबरदस्त बर्फबारी का अलर्ट जारी।

इसके बाद उन्होंने बिनसर तथा कसार देवी के लिए प्रस्थान किया। कसार देवी मंदिर पहुंचकर श्री संधू ने मंदिर के इतिहास, परंपरा, विशेषताएं तथा मान्यताओं के बारे में विभिन्न जानकारियां प्राप्त की तथा पूजा अर्चना की। साथ ही पर्यटकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। यहां उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा आने का उनका उद्देश्य बिनसर, कसार देवी तथा जागेश्वर के विकास के लिए बन रही योजनाओं को धरातल स्तर पर देखने का है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड सरकार की अबकारी नीति पर हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश।

उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। जागेश्वर के लिए बन रहे मास्टर प्लान को लेकर उन्होंने कहा कि यह भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे तथा इससे पलायन की समस्या का भी समाधान करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड पुलिस कांस्टेबलों के हुए प्रमोशन, 495 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल।

यहां मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम ध्रुव सिंह मर्तोलिया, अपरजिलाधिकार सीएस मर्तोलिया, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन समेत अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *