वनाग्नि रोकने के लिए 24 घंटे तैयार रहें सभी कार्मिक प्रमुख वन संरक्षक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ बड़कोट वनाग्नि नियंत्रण नोडल अधिकारी जिला उत्तरकाशी ने ‘अपर यमुना वन प्रभाग के क्रू स्टेशन, मास्टर कन्ट्रोल रूम व वनाग्नि से सुरक्षा प्रबंधन आदि की समीक्षा करते निरीक्षण किया। प्रमुख वन संरक्षक ने वनाग्नि नियंत्रण के लिए सभी कार्मिकों को 24 घंटे तैयार रहने के दिशा/निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉 यहां उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवारों रौंदा 4 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

शेखर सिंह राणा वन क्षेत्राधिकारी रवांई रेंज से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रमुख वन संरक्षक, परियोजनायें एवं सामुदायिक वानिकी, उत्तराखण्ड / वनाग्नि नियंत्रण नोडल अधिकारी जनपद उत्तरकाशी कपिल लाल ने अपने प्रस्तावित यमुनाघाटी दौरे 25 से 27 मार्च के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के क्रू स्टेशन मास्टर कन्ट्रोल रूम व वनाग्नि से सुरक्षा प्रबंधन आदि की समीक्षा कर निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर जिला मुख्यालय में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त पिता ने नशे नशे के कारोबारियों के चुंगल में फसने का लगाया आरोप।

उन्होंने वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए कार्मिकों को 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट, प्रभागीय वनाधिकारी टौंस वन प्रभाग पुरोला, उप निदेशक गोविंद वन्य जीव विहार पुरोला एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी बड़कोट उप प्रभागीय वनाधिकारी टौंस वन प्रभाग पुरोला तथा अन्य वन कर्मी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *