उत्तरकाशी/ उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह-सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद केदारनाथ हेली सेवा पर रोक लगा दी गई है। जिसमें यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ के लिए हेली सेवा रोक दी गई है। दरअसल उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में पायलट सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।
जबकि 1 के घायल होने की सूचना है। इस घटना के बाद तुरंत केदारनाथ के लिए हेली सेवा पर रोक लगा दी गई है। यूकाडा के अपर कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती की ओर से यह जानकारी दी गई।
एयरोट्रांस कंपनी के हेलिकॉप्टर ने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप पहुंचते ही हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना के बाद केदारनाथ हेली सेवा पर रोक लगा दी गई है। जिसमें कई यात्री अब पैदल ही यात्रा पर निकल पड़े हैं।