भूकंप के लगे जबरदस्त झटके बिहार व नेपाल के बाद डोली पाकिस्तान की धरती।

न्यूज 13 ब्यूरो

नई दिल्ली/ भारत के बिहार और पड़ोसी देश नेपाल में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए वहीं आज सुबह तड़के पाकिस्तान में भी भूकंप से धरती डोली। नेपाल में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे हैं। पड़ोसी देश में धरती कांपने के कारण लोगों के भीतर दहशत का माहौल है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार गुरुवार आधी रात के बाद लगभग 2.36 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई।

यह भी पढ़ें 👉 पूरे उत्तराखंड में हों रही है झमाझम बारिश यहां हुई बर्फबारी, यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश।

भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा। नेपाल की सीमा से सटे बिहार के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगने से लोग सहम गए। दहशत के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
खबरों के अनुसार लगभग 15 मिनट के अंतराल पर एक और झटका लगा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र हिमालयी राष्ट्र के मध्य क्षेत्र में सिंधुपालचौक जिले में था। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र की वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंडा में लगभग 2:51 बजे (स्थानीय समय) भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें 👉 पहले भी जमीन फ्रॉड और हाकम सिंह प्रकरण में जेल जा चुके हैं नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष डोभाल और रमोला।

नेपाल की सीमा से सटे भारत और तिब्बत चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

बिहार में भी भूकंप के झटके

बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, सारण और आस-पास के क्षेत्रों में आज तड़के लगभग दो बजकर 37 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफरा-तफरी के बीच लोग अपने घरों से बाहर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार इसका केंद्र नेपाल था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है

 पाकिस्तान में भी लगे भूकंप के झटके 

नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए इसके बाद पाकिस्तान में भी शुक्रवार सुबह भूकंप आया है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जिलाधिकारी ने रिवर ड्रेजिंग कार्यो की समीक्षा करते हुए चिन्हित रिवर ड्रेजिंग कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ करने के दिए निर्देश।

पाकिस्तान में सुबह 05.14 बजे पर रिक्टर स्केल पर 4.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था। शुक्रवार सुबह आए भूकंप के झटकों ने भारत सहित कई एशियाई देशों में सुबह के वक्त लोगों में डर पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *