उत्तरकाशी/ उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है अब उत्तरकाशी जिले के पुरोला तहसील क्षेत्र से महज सात किमी दूर खलाड़ी-पुजेली मोटर मार्ग पर खलाड़ी गांव जाते वक्त एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेतों में गिर गया।
इस हादसे में पिकअप में सवार खलाड़ी गांव के चार ग्रामीण और सात मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को फौरन 108 एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पुरोला पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल चार व्यक्तियों को हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया।
पिकअप वाहन यूके 07 सीबी 9015 खलाड़ी सेब के बगीचों में मजदूरों और बगीचे का सामान लेकर जा रहा था। जैसे ही यह खलाड़ी गांव के समीप पहुंचा वाहन अनियंत्रित हो गया और 50 मीटर नीचे खेतों में पलट गया।
इस दुर्घटना में सात लोग घायल हुए जिनमें से चार की हालत गंभीर थी। घायलों में खलाड़ी गांव के नीरज उम्र 20 वर्ष गौतम उम्र 26 वर्ष करण उम्र 25 वर्ष लोकेंद्र उम्र 32 वर्ष विमल उम्र 30 वर्ष शुभम उम्र 25 वर्ष और नेपाली मजदूर बबलू उम्र 28 वर्ष) शामिल हैं।
घायलों को घटनास्थल से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पुरोला भेजा गया। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि नीरज, गौतम और शुभम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।